Home Lifestyle योग कार्यक्रम आरोग्यं का आयोजन 27 सितंबर को होगा

योग कार्यक्रम आरोग्यं का आयोजन 27 सितंबर को होगा

by marmikdhara
0 comment

जयपुर,

हाल ही में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इस संदर्भ में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं | इसी क्रम में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के ब्लैक करंट संगठन द्वारा एक योग कार्यक्रम आरोग्यं का आयोजन किया जा रहा है |
उक्त कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर को सुबह 11:00 बजे इंस्टाग्राम पर किया जाएगा | इसमें डॉक्टर रिशु सोनी जो एक विख्यात अंतरराष्ट्रीय योग प्रशिक्षक है, उनके द्वारा जीवन में योग का महत्व और वर्तमान परिस्थितियों में उसकी प्रासंगिकता के बारे में बहुमूल्य जानकारियां दी जाएगी |
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा समय-समय पर ऐसे आयोजन किए जा चुके हैं | वर्तमान परिदृश्य में जहां सभी शिक्षण संस्थान बंद है ऐसी स्थिति में विद्यार्थियों के हित में ऑनलाइन उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया है | उक्त आयोजन के संदर्भ में विद्यार्थियों और सभी वर्गों में अच्छा खासा उत्साह देखने में है |
उक्त आयोजन में योग प्रशिक्षक रिशु सोनी ना केवल ऑनलाइन योग के महत्व के बारे में बताएंगे वरन लोगों की योग के प्रति भ्रांतियों का भी जवाब देंगे|

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews