Home News मुंबई उच्च न्यायालय में रिया और शोभित की सुनवाई चली

मुंबई उच्च न्यायालय में रिया और शोभित की सुनवाई चली

by marmikdhara
0 comment

मुंबई – सुशांत सिंह राजपूत मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती कई दिनों से जमानत के इंतजार में है | मुंबई हाईकोर्ट में रिया चक्रवर्ती और शोविक चक्रवर्ती के मामले में जमानत सुनवाई की जानी थी लेकिन तेज बारिश और जल के जमाव की स्थिति को देखते हुए हाईकोर्ट प्रशासन द्वारा छुट्टी घोषित कर दिए जाने के कारण उक्त सुनवाई अब टाल दी गई है |
सूत्रों के अनुसार रिया की जमानत याचिका का एनसीबी की तरफ से विरोध किया जाएगा | एनसीबी न्यायालय में यह मुख्य दलीले देगी कि यदि रिया को जमानत का लाभ दिया जाए तो वह गवाहों को प्रभावित कर सकती है | इसके अलावा उस पर लगे आरोप गंभीर प्रकृति के होने के कारण उसे जमानत नहीं दी जानी चाहिए |
मुंबई की विशेष अदालत ने अभी रिया की न्यायिक अभिरक्षा 6 अक्टूबर तक बढ़ा दी है | वर्तमान में इस मामले में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं | कई बॉलीवुड हस्तियों से इस संदर्भ में पूछताछ की जा रही है | सुशांत सिंह राजपूत के इस केस से कई बॉलीवुड हस्तियां अब सकते में है |

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews