Home News नेपाल की जमीन पर चीन के कब्जे का विरोध

नेपाल की जमीन पर चीन के कब्जे का विरोध

by marmikdhara
0 comment

नेपाल के हूमला इलाके में चीन द्वारा निर्मित की जा रही 9 बिल्डिंगों का नेपाली जनता द्वारा विरोध किया जा रहा है | प्रदर्शनकारियों द्वारा “चीन वापस जाओ” और “चीन पीछे हटो” जैसे बैनर लगाकर जोरदार विरोध किया जा रहा है |
नेपाल का गृह मंत्रालय जल्द ही इस संदर्भ में एक रिपोर्ट जारी कर सकता है | इसी बीच चीनी दूतावास की तरफ से यह बताया गया है कि जिन क्षेत्रों में इमारतें बनाई जा रही है वह चीनी क्षेत्र है और उनके द्वारा नेपाल के किसी भी क्षेत्र पर कब्जा नहीं किया गया है | चीनी प्रवक्ता ने आगे कहा है कि नेपाल और चीन के बीच कोई सीमा विवाद नहीं है | दोनों पक्ष सीमा से जुड़े मसलों पर हमेशा संपर्क में रहते हैं | नेपाली मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चीन ने हूमला जिले में 11 इमारतों का निर्माण किया है | इनमें से एक इमारत में चीनी फौज के जवान रह रहे हैं | हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह देखने में आया है कि विश्व समुदाय में चीन की छवि एक तानाशाह के रूप में उभर कर आई है | जिसका लगभग अपने अधिकतर पड़ोसियों से सीमा विवाद चल रहा है |

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews