भरतपुर, अस्तित्व की उड़ान संगठन के सदस्य नीरज शर्मा ने बताया कि आज पल्लीवाल जैन महासभा शाखा भरतपुर के मंत्री अभिषेक जैन एडवोकेट के नेतृत्व में समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री श्रीमान शांति धारीवाल का भरतपुर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर गोपालगढ़ श्रीमाल संघ के अध्यक्ष संजय जैन एडवोकेट संपत जैन, विनोद जैन, भूपेंद्र जैन, बाबूलाल जैन, मनोज जैन, त्रिलोक जैन, रूपेश जैन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा जाट समाज के नेता सचिन ,एडवोकेट सुरोता राकेश सिंह ,अध्यक्ष एस एल आर ग्रुप वैश्य समाज से राकेश गोयनका ,विष्णु गर्ग पंजाबी समाज से भारत कालरा एवं डॉक्टर सौरभ शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर पल्लीवाल जैन महासभा शाखा भरतपुर के मंत्री अभिषेक जैन एडवोकेट ने कहा कि माननीय मंत्री जी द्वारा जो कार्य किए जा रहे हैं और जो योजना आमजन के लिए लागू की गई है ।बहुत ही प्रशंसनीय योग्य है एवं माननीय मंत्री जी से दोबारा भरतपुर पधारने का निवेदन किया एवं समस्त जैन मंदिरों का निरीक्षण करने का भी आग्रह किया। इस अवसर पर माननीय मंत्री जी द्वारा अस्तित्व की उड़ान संगठन द्वारा कोरोना काल में किए गए कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों का सामाजिक कार्यकर्ता सचिन फौजदार एडवोकेट द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
अस्तित्व की उड़ान संगठन ने राजस्थान सरकार के मंत्री शांति धारीवाल भरतपुर आगमन पर किया स्वागत।
142
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा) www.Marmikdhara.in.(Hindi)
previous post