अनुराग कश्यप के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस पायल घोष द्वारा मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई गई | उन्होंने उक्त लिखित रिपोर्ट वरसोवा पुलिस स्टेशन में लिखवाई है | उनके साथ उनके वकील नितिन भी थाने में मौजूद रहे|
हाल ही में पायल घोष द्वारा अनुराग कश्यप पर लगाए गए आरोपों के बाद सोशल मीडिया पर उक्त मुद्दा काफी चल रहा था | अनुराग कश्यप ने भी अपने ऊपर लगाए गए आरोपों की सफाई ट्वीट के जरिए दी है |अब दोनों के बीच की यह लड़ाई कानूनी लड़ाई बन चुकी है और जल्दी ही पुलिस अनुसंधान में सारी सच्चाई सामने आने की उम्मीद है |
भानु प्रकाश शर्मा(मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)