जोधपुर -जोधपुर जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश श्री राघवेंद्र कांछवाल द्वारा हिरण शिकार प्रकरण में अभी हाल ही में फिल्म अभिनेता सलमान खान को 28 सितंबर को कोर्ट में पेश होने तथा जमानत मुचलके पेश करने का आदेश दिया गया था |परंतु वर्तमान में माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय की कोरोना गाइडलाइन के चलते अब उक्त प्रकरण आगे चला गया | अब इस मामले की सुनवाई 1 दिसंबर को होगी। वर्तमान में राजस्थान में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के मध्य नजर और इस संदर्भ में दी गई गाइडलाइंस के तहत उक्त फैसला लिया गया है जिससे फिलहाल सलमान को उक्त प्रकरण में पेश होने से राहत मिली है |
पंकज कुमार खाण्डल
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)