जयपुर – राजस्थान नर्सिंग कौंसिल, जयपुर द्वारा श्री भानु प्रकाश शर्मा अधिवक्ता को विभाग के आर.टी.आई. संबंधी प्रकरणों एवं अन्य प्रकरणों में विधिक राय प्रदान करने हेतु पैनल अधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया |
रजिस्ट्रार श्री महेश कुमार शर्मा द्वारा इस संबंध में विधिक कार्यों के सुचारू संपादन हेतु उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए गए |
भानु प्रकाश शर्मा राजस्थान उच्च न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालयों में लगभग 14 वर्षों से वकालत का कार्य करते आ रहे हैं | उनकी पहचान आपराधिक मामलों में निपुण एवं कुशल अधिवक्ता के रूप में सामने आई है | वे वर्तमान में आरपीएससी में भी अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं |
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)