Home Bollywood कोरोना से रिकवर होकर बेंगलुरु वापस लौटी दीपिका पादुकोण-

कोरोना से रिकवर होकर बेंगलुरु वापस लौटी दीपिका पादुकोण-

by marmikdhara
0 comment

19 दिन पहले दीपिका पादुकोण और उनका पूरा परिवार कोरोना वायरस की चपेट में आ गया था। इसके बाद 13 मई को दीपिका की फैमिली की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने की खबर सामने आई थी। अब दीपिका भी कोरोना से रिकवर हो गई है। रविवार को उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पोट किया गया‌। जहां में पूरे समय पति रणवीर का हाथ थामे नजर आई। इस बीच जब पैपराजी ने उनसे सेहत के बारे में पूछा तो उन्होंने केवल थैंक्स अब कर दिया।
बता दें कि पिछले दिनों वे अपने परिवार से मिलने बेंगलुरु गई थी। तभी वे कोरोना संक्रमित हो गई थी‌‌। उनके पिता और पूर्व नेशनल बैडमिंटन प्लेयर प्रकाश पादुकोण के संक्रमित होने के बाद वे बेंगलुरु के हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे। इसी जानकारी उनके दोस्त विमल कुमार ने दी थी। हालांकि दीपिका ने अपने और फैमिली के पॉजिटिव पाए जाने पर सोशल मीडिया पर कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया था।
दीपिका कोरोनावायरस महामारी के कारण मेंटल हेल्थ इश्यू से जूझ रहे लोगों के लिए हाल ही में कुछ हेल्प लाइन नंबर भी शेयर किए थे‌। ताकि इस दौर में लोगों को अकेलापन महसूस ना हो और ना ही वे जीवन खत्म करने जैसा कोई कदम उठा सके। उन्होंने लिखा कि हमने से लाखों लोग यहां तक कि मैं और मेरी फैमिली भी एक दूसरे से दूर रहते हुए संघर्ष कर रहे हैं। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि इस मौजूदा संकट में हमारी इमोशनल देखभाल भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। याद रखिए आप अकेले नहीं हैं। इस संकट में हम सब साथ हैं। और सबसे जरूरी बात इसमें ही एक उम्मीद है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews