Home Bollywood प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने भारत के लिए जुटाए 22 करोड़ रुपए-

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने भारत के लिए जुटाए 22 करोड़ रुपए-

by marmikdhara
0 comment

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने भारत के लिए चलाएं गए फंड रेजर के जरिए 22 करोड रुपए जुटा लिए हैं। इस बात की जानकारी प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। प्रियंका और निक ने गिव इंडिया के साथ मिलकर यह रकम जुटाई है। ताकि देश को कोविड-19 से जूझने में मदद कर सके। अब जब यह राशि उपयोग करने का समय आ गया है। तो प्रियंका ने गिव इंडिया के सीईओ से यह कहा है कि आप इसे कहां यूज़ करना है यह देखा जाए।
प्रियंका ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर लिखा कि “अतुल सतीजा गिव इंडिया के सीईओ के साथ बातचीत में कुछ सवालों के जवाब दिए और उन क्षेत्रों पर चर्चा की जहां हमारे फंडरेजर टुगेदर फॉर इंडिया से जुटाए गए धन की सबसे अधिक आवश्यकता है‌।” बता दें कि जमा की गई राशि का भारत में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कमी दूर करने और वैक्सीन सपोर्ट के लिए इस्तेमाल किया जाना है।
प्रियंका ने एक और पोस्ट शेयर कर अमेरिकी सरकारी अधिकारियों से भारत को वैक्सीन देने की मांग की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि “मेरे देश की स्थिति बहुत गंभीर है‌।” उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा था “मेरा दिल टूट गया है। भारत कोरोना से पीड़ित है। और यूएस ने 550 मिलियन ज्यादा वैक्सीन आर्डर की है। हालांकि इतनी आवश्यकता नहीं है। AstraZeneca को दुनिया भर में शेयर करने के लिए POTUS, HCOC, सेक ब्लिंकेन, और जेक सुलीवन का शुक्रिया। लेकिन मेरे देश में कोरोना की स्थिति बहुत गंभीर है। क्या आप इंडिया को तत्काल वैक्सिंग शेयर कर सकते हैं।#vaxlive।”

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews