हैदराबाद और उत्तर प्रदेश के बाद अब राजस्थान में भी एशियाई शेरों में कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। जयपुर चिड़ियाघर के बब्बर शेर त्रिपुर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा इसी चिड़ियाघर में एक सफेद बाघ और एक अन्य शेर को भी कोरोना संदिग्ध पाया गया है। यह तीनों से पिछले लंबे समय से जयपुर दिल्ली हाईवे पर नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में स्थित लायन सफारी में रह रहे हैं।
इन शेरों के सैंपल की जांच यूपी के बरेली में स्थित IVRI यानी भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में की गई है। जानकारों के मुताबिक संस्थान के संयुक्त निदेशक डॉक्टर के पी सिंह ने रिपोर्ट की पुष्टि की है। वहीं दूसरी तरफ नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में सीनियर वाइस चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अरविंद माथुर का कहना है कि उनको अभी तक त्रिपुर के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट नहीं मिली है। वह रिपोर्ट की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों हैदराबाद से नेहरू जूलॉजिकल पार्क में सबसे पहले आठ एशियाटिक शेरों में कोरोना के लक्षण पाए गए थे। इसके बाद उत्तर प्रदेश के इटावा स्थित लायन सफारी में भी शेर के संक्रमण होने की खबर मिली थी। तब जयपुर चिड़ियाघर के अंतर्गत लॉयन सफारी में जानवरों के 13 सैंपल बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में जांच के लिए भेजे गए थे।
इसमें त्रिपुर के कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि दो अन्य शहरों में लक्षण होना बताया गया है। लेकिन सैंपल में पुष्टि नहीं हुई है। इनके सैंपल दोबारा आईवीआरआई को भेजे जाएंगे।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)