Home News 5 साल पहले फरार हुए 15000 रूपए के इनामी अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार-

5 साल पहले फरार हुए 15000 रूपए के इनामी अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार-

by marmikdhara
0 comment

अजमेर की गांधीनगर थाना पुलिस ने 5 साल से फरार चल रहे 15000 रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मार्बल एरिया क्षेत्र से हथियार सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र शर्मा ने बताया कि जिला स्पेशल टीम को सूचना मिली थी कि पुलिस थाना नसीराबाद सिटी के मुकदमे में वांछित इनामी अपराधी भोला उर्फ भोल्या गांधीनगर क्षेत्र में घूम रहा है। आरोपी डंपिंग यार्ड के पास मार्बल एरिया में किसी का इंतजार कर रहा है। उसके पास अवैध हथियार है। कोई भी वारदात को अंजाम दे सकता है। सूचना पाकर पुलिस थाना गांधीनगर व जिला स्पेशल टीम मौके पर पहुंची, तो वह टीम को देखकर आरोपी भागने लगा। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी रिवाल्वर और दो जिंदा कारतूस मिले।
आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। और जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी अजमेर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000 रूपए व महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज द्वारा 10000 रूपए का इनाम घोषित है।
बता दें कि आरोपी भोला वर्ष 2016 में पुलिस थाना नसीराबाद सदर के मामले में विचाराधीन बंदी था। जिस पर मादक पदार्थ रखने का केस चल रहा था। जिसे b.a. प्रथम वर्ष परीक्षा दिलवाने के लिए पुलिस लाइन अजमेर के चलानी गार्ड राजकीय गोबिंद सिंह कॉलेज नसीराबाद लेकर गए थे। जहां कोर्ट के सामने एक बोलेरो और एक टवेरा में आए बदमाश आरोपी को छुड़ाकर फरार करा ले गए। जिस संबंध में पुलिस थाना नसीराबाद सिटी में मुकदमा दर्ज हुआ था। और तब से ही भोला गुर्जर फरार चल रहा था।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews