Home News जोधपुर AIIMS में भर्ती हुए आसाराम, फिलहाल हालत स्थिर-

जोधपुर AIIMS में भर्ती हुए आसाराम, फिलहाल हालत स्थिर-

by marmikdhara
0 comment

कोरोना संक्रमित आसाराम की सेहत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। जोधपुर एम्स के आईसीयू में भर्ती आसाराम को ऑक्सीजन दी जा रही है। उनके शरीर का ऑक्सीजन लेवल भी 90 से 92 के बीच चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक तीन-चार दिन में वह कोरोना से पूरी तरह उभर जाएंगे।
एम्स में आसाराम को काफी सहज महसूस हो रहा है। उनको ऑक्सीजन दी जा रही है। वह आराम से बात कर रहे हैं। अस्पताल का भोजन ही उन्हें खाने के लिए दिया जा रहा है। आसाराम डॉक्टरों व नर्सिंग कर्मचारियों के साथ खुलकर बात कर पा रहे हैं। उनका कहना है कि वह अब पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। और उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।
बता दें कि पिछले सप्ताह जेल में बंदियों के कोरोना सैंपल लिए गए थे। उनमें से कुछ बंदियों के साथ आसाराम भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्हें जेल में आइसोलेट कर इलाज शुरू किया गया था। लेकिन रात को ऑक्सीजन लेवल घटने पर उसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महात्मा गांधी अस्पताल के बाहर उनके समर्थकों की बढ़ती भीड़ से निजात पाने व सुरक्षा कारणों से उन्हें 2 दिन बाद ही एम्स में भर्ती करा दिया गया।
बता दें कि मामला गुरुकुल की एक नाबालिग छात्रा के यौन उत्पीड़न से जुड़ा है। जिसमें 3 वर्ष पूर्व आसाराम को मरते दम तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। आसाराम वर्ष 2013 से जोधपुर जेल में बंद है। हाल ही में उसने राजस्थान हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर अपनी अन्य बीमारियों का इलाज आयुर्वेदिक पद्धति से कराने के लिए 2 माह की अंतरिम जमानत मांगी थी। उसकी याचिका पर हाईकोर्ट ने एम्स से मेडिकल रिपोर्ट मांगी है। याचिका पर अब गुरुवार को सुनवाई होगी।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews