Home Uncategorized दादर और जुहू के बाद बोरीवली में आईसीयू हॉस्पिटल बनने जा रहा है, आनंद पंडित-

दादर और जुहू के बाद बोरीवली में आईसीयू हॉस्पिटल बनने जा रहा है, आनंद पंडित-

by marmikdhara
0 comment

अजय देवगन और आनंद पंडित दोनों मिलकर मुंबई के दादर एरिया में 20 बेड का आईसीयू हिंदूजा हॉस्पिटल की मदद से तैयार करवा रहे हैं। इसमें 30 अप्रैल से कोरोना मरीजों का इलाज होना शुरू हो गया है। आनंद पंडित का मानना है कि वे इस मॉडल पर जुहू और बोरीवली में भी हॉस्पिटल बनवाने वाले हैं।
समाज ने जो दिया, वह समाज को वापस करने की जिम्मेदारी बनती है। यह कहते हुए निर्माता आनंद पंडित कहते हैं कि पिछले महीने मैंने वन रूम किचन के 250 अपार्टमेंट आइसोलेशन सेंटर के लिए कॉर्पोरेशन को दिए थे, जो अंधेरी ईस्ट में है। अभी अजय देवगन ने जब बोला कि हमें 20 बेड का आईसीयू बनाना है, तब हमने तुरंत कर दिया। यह दादर में बीएमसी और हिंदूजा हॉस्पिटल के सहयोग से तैयार हुआ है। इसमें फिल्म इंडस्ट्री के काफी लोग सहायता कर रहे हैं। इसको हिंदूजा हॉस्पिटल रन करेगी। इसे प्रॉपर आईसीयू जैसा बनाया गया है। यह 30 अप्रैल से शुरू हो गया है। यह एक शादी का हॉल था, इसे बीएमसी ने हॉस्पिटल में कन्वर्ट कर दिया। यहां पर रेडीमेड इंफ्रास्ट्रक्चर डाल कर इसे शुरू कर दिया गया है। मेरे ख्याल से 2 डॉक्टर रहेंगे और 3-4 नर्स रहेगी। यह हिंदुजा के बिल्कुल बगल में ही है, और जरूरत पड़ेगी तब और भी आ जाएंगे।
आनंद पंडित ने आगे कहा कि खबर आने के बाद सात आठ लोगों को मुझे फोन आया कि वह भी डोनेट करने के लिए तैयार है। हमने इसी मॉडल पर अलग-अलग एरिया में करना चाहिए। अभी जूहू मैं इसी तरह का हॉस्पिटल बनाने का ट्राई कर रहा हूं। अभी मुझे जगह नहीं मिली है। कुछ लोगों से जगह के लिए मांग की है वह जल्दी कंफर्म हो जाएगा। इसे भी करीब करीब 20 बेड का प्रॉपर आईसीयू बनाएंगे। अगर जगह ज्यादा मिली तो 25 से 30 बेड का बनाएंगे। वरना 20 का तो पक्का ही बनेगा। अभी तक मैंने किसी से सहायता मांगी नहीं है, जिसको करना है वह अच्छा है, वरना उसका भला हो। मैं कर दूंगा। अगर हो जाए तो जुहू में उसी तरह का हॉस्पिटल बन जाएगा। तब बोरीवली- कांदिवली के पास भी एक हॉस्पिटल बनाएंगे। जहां पर भी हॉल, डॉक्टर्स की सुविधा मिल जाएगी, वहां पर करेंगे। क्या है बेड डाल देना अलग बात है, और वहां पर नर्स, स्टाफ और डॉक्टर्स भी चाहिए। इसलिए किसी हॉस्पिटल के साथ अटैच होना जरूरी है। इसके लिए हिंदूजा और नानावटी हॉस्पिटल से बात कर रहे हैं।
एक बेड का खर्च करीब 5 से 7 लाख के बीच होता है। इसी तरह कुल 20 बेड का आईसीयू तैयार करने के लिए एक से डेढ़ करोड़ रुपए लगेगा‌। इससे मैं और अजय देवगन साथ मिलकर कर रहे हैं। अब उन्होंने कितना किया और कितना मैं कर रहा हूं उसकी डिटेल देना अच्छा नहीं लगेगा। इसके लिए करीब 1 सप्ताह पहले मुझे अजय का फोन आया उन्होंने कहा कि आनंद भाई ऐसा सोच रहा हूं। मैंने कहा बिल्कुल अच्छा है हम आपके साथ हैं। जो बोलेंगे वैसा करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने तुरंत बीएमसी को कांटेक्ट किया और अब चालू है। इसका काम 10 दिन में पूरा हो गया है। जुहू मैं शुरू करूंगा।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews