Home Uncategorized मशहूर फिल्म पत्रकार और समीक्षक राजीव मसंद भी हुए कोरोना पॉजिटिव-

मशहूर फिल्म पत्रकार और समीक्षक राजीव मसंद भी हुए कोरोना पॉजिटिव-

by marmikdhara
0 comment

बॉलीवुड में कोरोना के बिगड़ते हाल के बीच मशहूर फिल्म पत्रकार और समीक्षक राजीव मसंद कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। फिलहाल उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। रिपोर्ट की माने तो मसंद की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
जानकारों के मुताबिक राजीव पिछले सप्ताह कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। शुरू में वे होम आइसोलेशन में थे, और धीरे-धीरे उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। ऑक्सीजन लेवल डाउन हो जाने के बाद रविवार को उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट कराया गया था। जहां राजीव को अटेंड कर रहे डॉक्टर ने उनकी हालत नाजुक बताई है।
हालांकि राजीव मसंद के करीबी सोमेन मिश्रा ने बताया कि राजीव अभी वेंटिलेटर पर नहीं है। लेकिन उन्होंने यह जरूर माना है कि उनकी हालत नाजुक है। सोमेन ने बताया कि अब राजीव की हालत पहले से थोड़ी बेहतर हुई है। और जल्द ही उनके ठीक होने की उम्मीद जताई जा रही है।
बता दे कि लगभग दो दशक तक पत्रकारिता से जुड़े राजीव मसंद ने 16 साल की उम्र में इस क्षेत्र में कदम रखा था। पत्रकारिता को अलविदा कह करण जौहर की धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी में बतौर सीईओ ज्वाइन कर लिया था। कंगना रनोट ने इसे लेकर मसंद पर निशाना भी साधा था।
राजीव मसंद लगभग दो दशक तक पत्रकारिता से जुड़े रहे। राजीव मसंद ने 16 साल की उम्र में इस क्षेत्र में कदम रखा था। उन्होंने देश से कई नामी-गिरामी मीडिया ग्रुप के साथ काम किया है। 2020 में जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई थी, तो उन पर ब्लाइंड आर्टिकल लिखकर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगा था। इस मामले में मुंबई पुलिस ने मसंद से करीब 8 घंटे तक पूछताछ भी की थी।
सुशांत की मौत के बाद कंगना रनोत ने एक इंटरव्यू में करण जौहर, आदित्य चोपड़ा, राजीव मसंद और महेश भट्ट का नाम कैंपबाजी करने वालों में जोड़ा था। और कहा था कि मुंबई पुलिस को इनसे पूछताछ करनी चाहिए। कंगना यहां तक कह चुकी थी कि अगर वे अपने दावे को साबित नहीं कर पाई तो अपना पदम श्री सरकार को वापस करने के लिए तैयार है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews