Home Uncategorized मशहूर न्यूज़ एंकर रोहित सरदाना की कोरोना से हुई मौत-

मशहूर न्यूज़ एंकर रोहित सरदाना की कोरोना से हुई मौत-

by marmikdhara
0 comment

न्यूज़ एंकर रोहित सरदाना की कोरोना से मौत हो गई है। लंबे समय तक जी न्यूज़ में एंकर रहे रोहित सरदाना इन दिनों आज तक न्यूज़ चैनल में एंकर के तौर पर काम कर रहे थे। सुधीर चौधरी ने ट्वीट किया “अभी थोड़ी देर पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ कांपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की खबर थी। यह वायरस हमारी इतने करीब से किसी को उठा ले जाएगा यह कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था। भगवान की नाइंसाफी है, ओम शांति।”
बता दे कि लंबे समय से टीवी मीडिया का चेहरा रहे रोहित सरदाना इन दिनों आज तक न्यूज़ चैनल पर प्रसारित होने वाले शो दंगल की एंकरिंग कर रहे थे। 2018 में ही रोहित सरदाना को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से नवाजा गया था। वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने भी रोहित सरदाना की मौत की जानकारी दी है। उन्होंने टि्वटर पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा “दोस्तों बेहद दुखद खबर है। मशहूर टीवी न्यूज़ एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।”
एक और ट्वीट में रोहित सरदाना को याद करते हुए राजदीप सरदेसाई ने लिखा कि “रोहित मेरे बीच राजनीतिक मतभेद थे। लेकिन हमने हमेशा बहस को एंजॉय किया। हमने एक रात एक शो किया था जो 3 बजे समाप्त हुआ था। इसलिए समाप्त होने पर उन्होंने कहा था ‘ मजा आ गया’। वह एक जुनूनी एंकर पत्रकार थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे, रोहित सरदाना।”

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews