Home Uncategorized सुपरहिट फिल्म “नायक” और “खाकी” जैसे फिल्मों के सिनेमैटोग्राफर केवी आनंद का हार्टअटैक के बाद हुआ निधन-

सुपरहिट फिल्म “नायक” और “खाकी” जैसे फिल्मों के सिनेमैटोग्राफर केवी आनंद का हार्टअटैक के बाद हुआ निधन-

by marmikdhara
0 comment

नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर, डायरेक्टर और सिनेमैटोग्राफर केवी आनंद का निधन हो गया है। 54 साल की उम्र में उन्होंने चेन्नई में अंतिम सांस ली। रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार शुक्रवार की रात उन्हें घर पर हार्ट अटैक आया था। वह किसी तरह खुद कार चलाकर पास ही के अस्पताल पहुंचे। जहां सुबह 3 बजे उनका निधन हो गया। केवी आनंद तमिल, तेलुगु और मलयालम के साथ-साथ हिंदी की भी कई फिल्मों में सिनेमैटोग्राफी किया करते थे।
केवी आनंद के निधन पर मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल में लिखा “हमारी नजर से दूर चले गए, लेकिन हमारे दिल से कभी नहीं। केवी आनंद सर आप हमेशा याद आएंगे। दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना, प्रणाम।”
अल्लू अर्जुन ने लिखा “जागते ही बुरी खबर मिली कि डायरेक्टर केवी आनंद गुरु नहीं रहे। अद्भुत कैमरामैन, शानदार निर्देशक और बहुत ही सज्जन इंसान। सर आप हमेशा याद आएंगे। प्रियजनों और परिवार के प्रति संवेदना। आत्मा को शांति मिले सर।”
एक्टर सिद्धार्थ ने लिखा कि “केवी आनंद सर के अचानक निधन पर यकीन नहीं हो रहा। वे पेशनेट, जबरदस्त क्रियेटिव और सबसे जरूरी बहुत ही मिलनसार आदमी थे। उनके परिवार के लिए मेरी गहरी संवेदना और प्रार्थना कि उन्हें इस क्षति से उभरने की हिम्मत मिले। अलविदा केवी सर, आप जल्दी चले गए।”इन सबके अलावा एक्ट्रेस खुशबू सुंदर, अभिनेता दलजीत सलमान और म्यूजिक कंपोजर हरिश जयराज समेत कई अन्य सेलिब्रिटीज ने भी केवी आनंद सर को श्रद्धांजलि दी है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews