Home Uncategorized सलमान खान की फिल्म “राधे” का ट्रेलर हुआ रिलीज, स्पेशल पॉप के किरदार में दिखेंगे सलमान-

सलमान खान की फिल्म “राधे” का ट्रेलर हुआ रिलीज, स्पेशल पॉप के किरदार में दिखेंगे सलमान-

by marmikdhara
0 comment

सलमान खान स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म “राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई” का ट्रेलर आज 11 बजे रिलीज हुआ। एक्शन से भरपूर इस फिल्म के जरिए सलमान बतौर एक्टर करीब डेढ़ साल बाद पर्दे पर वापस दिखेंगे। उन्हें पिछली बार “दबंग 3” में देखा गया था, जो 2019 में रिलीज हुई थी। प्रभु देवा के निर्देशन में बनी “राधे योर मोस्ट वांटेड भाई” 13 मई को सिनेमाघरों के साथ-साथ ‘पे-पर- व्यू’ सिस्टम के तहत जीप्लेक्स पर भी रिलीज होगी।
सलमान खान फिल्म स्पेशल काॅप राधे की भूमिका में नजर आएंगे। जिसे मुंबई में फैले ड्रग्स के धंधे और क्राइम रेट को कंट्रोल की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। राधे ने 97 एनकाउंटर किए हैं। और उसका काम करने का अपना ही तरीका है‌ बिल्कुल “वांटेड 2009” में आई मूवी की तरह। ट्रेलर में सलमान वांटेड का पॉपुलर डायलॉग “एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी तो मैं अपने आप की भी नहीं सुनता” बोलते भी दिखाई दे रहे हैं।
फिल्म राधे एक्शन से भरपूर है। पूरे ट्रेलर में सलमान को बिना वर्दी के क्रिमिनल्स को ठिकाने लगाते दिखाया गया है। दिशा पाटनी सलमान की लेडी लव के रोल में दिखेंगी, तो वही रणदीप हुडा इस फिल्म में मुख्य विलेन है। जबकि सपोर्टिंग कास्ट गोविंदा नामदेव और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे हैं।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews