Home Uncategorized कोटा में कोरोना बना काल, पिछले 24 घंटे में 44 लोगों की मौत-

कोटा में कोरोना बना काल, पिछले 24 घंटे में 44 लोगों की मौत-

by marmikdhara
0 comment

कोटा में कोरोना संक्रमण का खतरनाक रूप देखने को मिल रहा है। बीते 5 दिन से रोज एक हजार से ज्यादा संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। इन 5 दिनों में फुल 5975 नए संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। एक्टिव केस भी काफी बढ़ चुके है। हॉस्पिटल में ऑक्सीजन को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। वहीं दूसरी ओर पिछले 24 घंटे में कोविड-19 में 44 मरीजों ने दम तोड़ दिया। किशोरपुरा मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को इंतजार करना पड़ रहा है। यहां वेटिंग चल रही है। जगह की कमी के चलते पास -पास ही दाह संस्कार करना पड़ रहा है।
वही कोटा शहर की एक निजी ऑक्सीजन प्लांट में तकनीकी खराबी आने से प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। प्लांट में आई तकनीकी खराबी का असर कोविड-19 अस्पतालों में देखने को मिला। रोज की तरह ऑक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई डाउन हो गई। प्रशासन हरकत में आया और आनन-फानन में ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करनी पड़ी। बूंदी से 25, आर्मी से 6, सीएमएचओ कार्यालय से 25 ऑक्सीजन सिलेंडर मंगवाए गए। बाद में सिलेंडरों की गाड़ी अस्पताल पहुंची और रिफलिगं का काम शुरू हो सका। बंद पड़ी इकाइयों में तकनीकी खामी को दूर किया जा चुका है। और उत्पादन फिर से शुरू हो गया है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews