Home Uncategorized चैन स्नैचिंग केस के मामले में “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” के एक अभिनेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार-

चैन स्नैचिंग केस के मामले में “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” के एक अभिनेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार-

by marmikdhara
0 comment

मशहूर कॉमेडी शो “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” में काम करने वाले एक एक्टर को सूरत, गुजरात पुलिस ने चैन स्नैचिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार एक्टर का नाम मिराज वल्लभदास कापरी बताया जा रहा है। जानकारों के मुताबिक एक्टर को जुआ खेलने की लत है। जिसके कारण वह लाखों रुपए के कर्ज में डूब चुका है। जिसे चुकाने के लिए वह चोरी और स्नैचिंग जैसे अपराध करने लगा है।
रांदेर पुलिस ने मिराज और उसके साथी वैभव बाबू जादव के पास से 3 सोने की चैन, 2 मोबाइल फोन और एक चोरी की मोटरसाइकिल जब्त की है। दोनों से करीब 2 लाख 54 हजार का सामान बरामद हुआ है। दोनों ही आरोपी गुजरात के जूनागढ़ के रहने वाले हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकेट मैच में सट्टा हारने के बाद मिराज के ऊपर 25 से 30 लाख रुपए का कर्ज हो चुका है। स्नैचिंग के लिए मिराज और वैभव सुनसान रास्तों पर जा रही महिलाओं को निशाना बनाते और चेन खींचकर भाग जाया करते थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों ने अपराध कबूल लिए हैं। मिराज और वैभव के खिलाफ सूरत के महिधरपुरा, उधना और रांदेर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हैं।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews