Home Uncategorized मराठी फिल्म प्रोड्यूसर ने लगाए संजय राउत पर प्रताड़ना के आरोप-

मराठी फिल्म प्रोड्यूसर ने लगाए संजय राउत पर प्रताड़ना के आरोप-

by marmikdhara
0 comment

मराठी फिल्म प्रोड्यूसर डॉक्टर स्वप्ना पाटकर करने हाल ही में शिवसेना सांसद संजय राउत पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। स्वप्ना ने बताया कि संजय राउत पिछले 8 सालों से अपनी पार्टी के रुतबे और सिस्टम पर पकड़ का इस्तेमाल कर न सिर्फ उन्हें गालियां दे रहे हैं। बल्कि उनकी फैमिली, उनके दोस्तों और रिश्तेदारों को भी प्रताड़ित कर रहे हैं। इस पर अब कंगना रनोट का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर संजय राउत पर निशाना साधा।
कंगना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा “मैं एक बार फिर सही साबित हुई हूं। पूरी दुनिया मेरे खिलाफ गैंग बना ले और मुझे अपनी लड़ाईयों के लिए गलत ठहराए, लेकिन मैं अपने शब्दों पर कभी पीछे नहीं हटती। 100% सक्सेस रेट, अंत में हमेशा मेरी ही जीत होती है। हा, हा किसी को भी घमंड हो जाए यार।” बता दें कि कंगना ने भी पिछले साल संजय राउत पर कई आरोप लगाए थे।
स्वप्ना पाटकर ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक लेटर लिखकर न्याय की गुहार भी लगाई है। इस लेटर की कॉपी को उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। उन्होंने खुद को एक शिक्षित भारतीय महिला बताते हुए पत्र में लिखा कि “उन्हें सहानुभूति नहीं, बल्कि इंसाफ चाहिए।” इसके अलावा स्वप्ना ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर कई सारे पोस्ट भी शेयर किए हैं।
2015 में शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के जीवन पर एक मराठी फिल्म, जिसका नाम “बालकाडु” बनी थी। तब स्वप्ना ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया था। स्वप्ना पेशे से साइकोलॉजिस्ट है। वे द रॉयल मराठी एंटरटेनमेंट नाम की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर भी है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews