114
- रेस्क्यू ऑपरेशन को लीड कर रही है, आईपीएस अपर्णा कुमार।
- दुनिया की 7 सबसे ऊंची चोटियों पर फेरा चुकी है तिरंगा।
उत्तराखंड, आपदा ने उत्तराखंड के चमोली में बहुत कुछ तहस-नहस कर दिया है। जहां भी नजर जाती है, वहां मलबा ही देखने को मिलता है। काम पर निकले बहुत सारे लोग अब तक अपने घर ही पहुंच पाए हैं। परिजन अपनों को ढूंढने में लगे हुए हैं। कल से ही परिजनों की आंखें मलबो पर टिकी है। जहां ITBP के जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। और इस टीम को लीड कर रही है। IPS ऑफिसर अपर्णा कुमार।
सरकार ने उत्तराखंड में जारी रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान अपर्णा को सौंप दी है।अपर्णा ITBP की DIG की पोस्ट पर कार्यरत है। कर्नाटक के शिवमोगा की रहने वाली अपर्णा साल 2002 कैडर के आईपीएस ऑफिसर है। इसकी स्कूलिंग कर्नाटक में हुई है। इसके बाद उन्होंने BA, LLB की पढ़ाई की। पति संजय कुमार भी यूपी कैडर के IAS ऑफिसर हैं।
अपर्णा कुमार दुनिया की 7 सबसे ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराने वाली देश की पहली आईपीएस ऑफिसर है। उन्होंने माउंट एवरेस्ट, माउंट किलिमंजारो, माउंट एल्ब्रुस, कार्सटेंस पिरामिड, विंन्सन मैसिफ, माउंट एकांकागुआ और माउंट डेनाली पर चढ़ाई करने में कामयाबी हासिल की है। यह सभी चोटिया साथ अलग-अलग महाद्वीपों में है।
2017 में नेपाल में मौजूद दुनिया की आठवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मानसालु पर तिरंगा फहराया। अपर्णा दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाली पहली भारतीय ऑफिसर हैं। 2019 में वह माइनस 40 डिग्री तापमान में दक्षिणी ध्रुव तक पहुंच गई थी। 2019 में ही उन्होंने अमेरिका की माउंट डेनाली की चढ़ाई करके 7समिट्स पर चढ़ाई का अपना रिकॉर्ड बना लिया था।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)