सुपरस्टार सूर्या शिवकुमार का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया, बोले अभी सब कुछ सामान्य नहीं हुआ है।
तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सूर्या शिवकुमार का कोविड -19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। इस बात की जानकारी “सूर्या सिंघम” के स्टार सूर्या ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी। सूर्या ने बताया कि कोविड-19 होने के बाद उनका ट्रीटमेंट चल रहा है।
सूर्या ने एक पोस्ट में लिखा “मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूं। और मेरा ट्रीटमेंट चल रहा है। हालांकि मैं अब बैटर फील कर रहा हूं। हम सभी यह महसूस कर रहे हैं, कि जिंदगी में अभी तक सब कुछ सामान्य नहीं हुआ है। डर से हम बैठ नहीं सकते। साथ ही हमें सुरक्षा और ध्यान रखने की जरूरत है। मेरे साथ खड़े सभी डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ को मेरा प्यार और धन्यवाद।”
फिल्मकार राजशेखर पांडियन ने पोस्ट शेयर कर लिखा “प्रिय भाइयों और बहनों अन्ना ठीक है। और चिंता की कोई बात नहीं” सूर्य के फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। सूर्य के वर्क फ्रंट की बात करें, तो हाल ही में मणिरत्नम की फिल्म “नरवस” की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म को बहुत गौतम मेनन ने निर्देशित किया है। इससे पहले सूर्या फिल्म “सोनाक्षी पोटरू” में नजर आए थे। जो जी ओवीटी पर सुपरहिट साबित हुई थी।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)