कोरोना काल के बाद आज प्रदेश में पिछले 11 महीने से बंद पड़े सिनेमाघर फिर से शुरू होने जा रहे हैं। सिनेमाघरों को 50% कैपेसिटी के साथ दर्शकों के लिए खोला गया। नई मूवी नहीं होने और कड़े नियम के चलते सामान्य दिनों की तुलना में केवल तीन से चार शो ही होंगे। वहीं स्कूलों में भी छठी से आठवीं तक के बच्चों के लिए आज से स्कूल खुल गए हैं। कक्षा के बच्चों के लिए सरकार ने स्कूल का समय सुबह 10:30 से दोपहर 3:00 बजे तक का रखा है। जयपुर के प्रसिद्ध सिनेमाघर राजमंदिर में आज पहला शो सुबह 11:30 बजे शुरू हुआ। सिनेमाघर के मैनेजर अशोक तंवर ने बताया कि 1132 सीटों की कैपेसिटी वाले हॉल में केवल 50% ही बुकिंग को खोला गया है। कोरोना के बाद आज पहली मूवी “मास्टर” का शो दर्शकों को दिखाया गया। उन्होंने बताया कि हर शो के बाद सभी सीट्स को सैनिटाइज किया जाएगा। इस काम में 30 से 45 मिनट का समय लगेगा। इसी कारण शुरुआती दिनों में चार की जगह केवल 3 ही शो चलेंगे।
आईनॉक्स मल्टीप्लेक्स के जनरल मैनेजर और क्लस्टर हेड अमिताभ जैन ने बताया कि हमारी सारी प्रोपर्टी में से दो प्रॉपर्टी पहले दिन खोली जाएगी। इन दो प्रॉपर्टी में कुल 5 स्क्रीन हैं। इन सभी स्क्रीन पर अलग-अलग टाइम पर सो चलाए जाएंगे। हर स्क्रीन पर 4 शो चलेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना गाइडलाइन की पूरी तरह पालना की जाएगी। लोगों को टिकट हार्ड कॉपी में ना देकर उनके मोबाइल पर सॉफ्ट कॉपी में दी जाएगी। इसके अलावा मोबाइल पर पूरे सिनेमाघर के सीटिंग अरेंजमेंट भी मोबाइल पर देखने को मिलेगा। जिससे दर्शकों को यह पता चल जाएगा, कि उसे किस सीट पर जाकर बैठना है। सिनेमाघर में दर्शकों की रूची वापस लाने के लिए हमने टिकट की रेट को रीजनेबल रखा है। टिकट की रेट उन्होंने ₹90 से ₹112 की कीमत की ही रखी है।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)