130
- कुछ ही देर में भींडर पहुंचेगी शक्तावत की अंतिम यात्रा।
उदयपुर के वल्लभनगर विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत की अंतिम यात्रा उदयपुर से भींडर के लिए रवाना हो गई है। अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान से शुरू होकर डबोक, भटेवर, खेरोदा, अमरापुरा होते हुए भींडर पहुंचेगी। जहां कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया जाएगा। फिलहाल गजेंद्र सिंह शक्तावत की अंतिम यात्रा खरसाण पहुंची है। जहां बड़ी संख्या में उनके समर्थकों द्वारा पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि की जा रही है।
शक्तावत के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय, पूर्व विधायक रणधीर सिंह, प्रकाश चौधरी समेत आला नेता शक्तावत के पैतृक आवास पहुंच चुके हैं।
बता दें कि गजेंद्र सिंह शक्तावत का बुधवार सुबह दिल्ली के निजी अस्पताल में निधन हो गया था। उनका इलाज पिछले 37 दिनों से दिल्ली में चल रहा था। बुधवार सुबह 5:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
गजेंद्र सिंह शक्तावत अब तक तीन बार विधायक चुनाव लड़े। जिसमें साल 2008 और 2018 में उन्हें जीत हासिल हुई। 2008 में चुनाव जीतने के बाद शक्तावत को गहलोत सरकार में संसदीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई थी।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)