Home News शिवसेना ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया तांडव।

शिवसेना ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया तांडव।

by marmikdhara
0 comment

मुंबई, वेब सीरीज तांडव को लेकर जारी विवाद में अब शिवसेना भी कूद गई है। शिवसेना ने इस वेब सीरीज को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है और सामना के संपादकीय में खिल्ली उड़ाई है। शिवसेना ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अब हास्य व्यंग का विषय बन गई है। शिवसेना ने कहा है कि पार्टी रोज नए स्वांग रचकर जनता का मनोरंजन करने का प्रयास करती है। लेकिन उनके प्रपंच ही जनता को पसंद नहीं आते।
एम एफ हुसैन का हवाला देते हुए शिवसेना ने कहा कि हिंदू देवी देवताओं के संदर्भ में किसी प्रकार की अपमानजनक संवाद शिवसेना ने कभी बर्दाश्त नहीं किया है। उल्लेखनीय है कि एफएम हुसैन महान चित्रकार थे। लेकिन उन्होंने हिंदू देवी देवताओं के चित्र जिस तरह से बनाए। उस पर शिवसेना ने आपत्ति जताई थी। विवाद इतना बढ़ा की एम एफ हुसैन को देश छोड़कर जाना पड़ा था।
शिवसेना ने कहा है, “तांडव नाम की एक वेब सीरीज हाल ही में प्रदर्शित हुई है। कहा जाता है कि यह सीरीज मौजूदा राजनीति की वास्तविकता पर आधारित है। दिल्ली की राजनीति, यूनिवर्सिटी में सियासी खींचतान, इस तरह के कुछ विषय इसमें दिखाई गई हैं। इस बीच इस सीरीज में हिंदू देवी देवताओं के संदर्भ में कुछ आपत्तिजनक संवाद होने का हो हल्ला बीजेपी ने मचाया है। भगवान शंकर और नारद के संवाद में श्रीराम का उल्लेख उपहासात्मक तरीके से किए जाने का “तांडव”बीजेपी ने शुरू किया है।”
शिवसेना ने कहा है कि बीजेपी ने जो तांडव शुरू किया है उसमें प्रमाणिकता का आज कितना है। उस पर संदेह है सामना ने लिखा है कि जो “तांडव” के विरोध में खड़ी है, वहीं बीजेपी भारत माता का अपमान करने वाले उस अर्णव गोस्वामी के संबंध में मुंह में उंगली दबाकर चुप क्यों बैठी है?

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews