Home News स्वायत शासन विभाग में हुआ पोषबड़े का भव्य आयोजन-

स्वायत शासन विभाग में हुआ पोषबड़े का भव्य आयोजन-

by marmikdhara
0 comment

राजधानी जयपुर में स्थित स्वायत शासन विभाग में हर साल की तरह इस साल भी पोषबड़ा आयोजन बड़े भव्य और धूमधाम से मनाया गया। इस साल विभाग के लोगों का मानना था कि पोषबड़ा आयोजन कोरानाकाल के चलते टल जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। विभाग के पदाधिकारी, व कर्मचारी और यूनियन अध्यक्ष विमलेश शर्मा की मेहनत से इस पोषबड़ा आयोजन को बड़े भव्य और धूमधाम से मनाया गया। यूनियन अध्यक्ष विमलेश शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पिछले कई सालों से ऐसा भव्य आयोजन सिर्फ स्वायत शासन विभाग में ही देखने को मिलता है। जहां कर्मचारी एक होकर धमकेश्वर महादेव की पूजा अर्चना करते हैं और बाद में आदर पूर्वक एक दूसरे को रिझाते हुए भोजन प्रसादी ग्रहण करवाते हैं। विमलेश शर्मा जी ने बताया कि विभाग हर वर्ष लगभग 800 लोगों को मंदिर परिसर में बैठाकर प्रसादी ग्रहण करवाता है। इस मौके पर यूनियन उपाध्यक्ष भीम सिंह राजावत, महामंत्री रामलाल शर्मा के साथ समस्त पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहते हैं। इस भव्य आयोजन को सफलतापूर्वक करने के लिए विमलेश शर्मा को समस्त पदाधिकारीयों एवं कर्मचारियों द्वारा बधाई दी गई। और उन्होंने आशा जताई कि आने वाले समय में भी विमलेश शर्मा द्वारा ऐसे भव्य आयोजन सफलतापूर्वक करवाए जाएंगे।

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews