Home News बाल नृत्यांगना नितिशा ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया अपना नाम-

बाल नृत्यांगना नितिशा ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया अपना नाम-

by marmikdhara
0 comment
  • नितिशा के पेरेंट्स का दावा, यह सम्मान पाने वाली भरतपुर की पहली बाल नृत्यांगना।
    किला निवासी 9 वर्षीय नितिशा अग्रवाल ने 30 गानों पर नॉनस्टॉप 2 घंटे तक डांस कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। यह आयोजन 14 दिसंबर 2020 को हुआ था। नितिशा की माता अभिलाषा अग्रवाल और पिता नितिन अग्रवाल ने दावा किया है कि, नितिशा भरतपुर संभाग की पहली बाल नृत्यांगना है। जिसका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है।
    नितिशा बचपन से ही नृत्य सीखने लगी और अब तक 100 से ज्यादा स्टेज प्रजेंट कर चुकी है। नितिशा पहले भी कई नेशनल और स्टेट लेवल के कंपटीशन जीत चुकी है। नीतिशा ने बताया कि वह रेगुलर डांस प्रैक्टिस करती है। तथा डांस के साथ-साथ मॉडलिंग भी करती है।
    दिल्ली में आयोजित फैशन ऑफ प्राइड शो की विनर रह चुकी-
    बता दें कि नितिशा दिल्ली में आयोजित फैशन ऑफ प्राइड शो में विनर रह चुकी है। वेस्टर्न डांस के साथ-साथ क्लासिकल डांस व कत्थक में भी महारत हासिल की हुई है। नितिशा राजस्थान के हुनर बाज क्वार्टर फाइनल में चयन हो चुका है। जिसने पूरे राजस्थान से 12500 प्रतियोगियों ने भाग लिया था।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews