Home News कोरोना वैक्सीन वितरण व्यवस्था की ऑनलाईन सुविधा पर काॅल सेंटर से हो रही दिलचस्प वार्तालाप

कोरोना वैक्सीन वितरण व्यवस्था की ऑनलाईन सुविधा पर काॅल सेंटर से हो रही दिलचस्प वार्तालाप

by marmikdhara
0 comment

टोल फ्री नंबर लगाया…

हैलो…..

उधर से आवाज आई :अंग्रेजी में बात करने के लिए एक दबायें हिंदी के लिये दो…..

मैंने 2 दबाया….

उधर से : रशियन वैक्सीन के लिए 1, अमेरिकी के लिए 2 भारतीय के लिए 7 दबायें…..

मैंने 7 दबाया…..

उधर से : पुरूष के लिए 1 और महिला के लिए 2 दबायें….

मैंने 1 दबाया……

उधर से : खरीद कर लगाने के लिए 1 और मुफ्त के लिए 2 दबायें…..

मैंने 2 दबाया…..

उधर से : हाथ में लगवाने के लिए 1, कमर के लिए 2 अन्य जगह पर लगवाने के लिए 7 दबायें…..

मैंने पुनः 2 दबाया…..

उधर से : कृपया मोबाईल नम्बर टाईप करें….

मैंने टाईप कर दिया…..

उधर से : धन्यवाद….
*मुफ्त में लगने वाली वैक्सीन के लिए आपका नाम प्रतीक्षा सूची में दर्ज व सुरक्षित कर लिया गया है। प्रतीक्षा सूची में आपका नम्बर है सत्तर करोड़ पचास लाख बीस हजार तीन सौ दस।आपका नम्बर सामान्य परिस्थितियों में तीन वर्ष के पश्चात आयेगा तब तक हाथ धोते रहें,दो गज की दूरी का पालन करें और मास्क पहनते रहें।फोन करने के लिए धन्यवाद।
आपका दिन शुभ हो……..

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews