बिग बॉस फेम गौहर खान और संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार की शादी की रस्में शुरू हो गई है। जैद और गौहर ने अपनी वेडिंग को ‘गाजा’ नाम दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी वेडिंग फेस्टिविटीज के पहले फंक्शन की फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की। पहले दिन कपल की चिकसा सेरेमनी हुई। जिसके बारे में गौहर और जैद में एक ही कैप्शन के साथ फैंस को जानकारी दी।
25 दिसंबर को होगी शादी-
गौहर और जैद ने कपल फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है जब मेरा आधा हिस्सा तुम्हारे आधे हिस्से से मिला और एक हुआ तब बैटर हाफ बना। हमारे सबसे सुंदर पल। अलहमदुलिल्लाह। गाजा सेलिब्रेशन का पहला दिन, चिकसा। गौरतलब है कि गौहर और जैद की उम्र में 11 साल का फासला है। अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल करने के बाद दोनों मिनी हॉलीडे पर दुबई भी गए थे।
आईटीसी मराठा होटल में होगा गौहर खान -जैद दरबार का निकाह
मुंबई के आईटीसी मराठा लग्जरी होटल में निकाह करने वाले हैं गौहर और जैद। जबकि प्री वेडिंग शूट पुणे के जाधवगढ़ होटल में हुआ।शादी में गौहर और जैद के परिवार के करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हो सकेंगे। मेहमानों की कटौती कोरोनावायरस को देखते हुए की गई है।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)