बिहार के परिणाम आने के बाद आरजेडी और कांग्रेसमें मतभेद
बिहार – कहते हैं राजनीति का अपना कोई चरित्र नहीं होता| यह बात बिहार के परिपेक्ष में सटीक मालूम होती है | हाल ही में बिहार के चुनाव में आरजेडी के साथ कांग्रेस का गठबंधन हुआ था जिसमें दोनों पार्टियों ने एक दूसरे पर पूरा भरोसा जताया था | अब चुनाव परिणाम आने के बाद दोनों के समक्ष मतभेद दबे स्वर में सामने आ रहे हैं | बताया जा रहा है कि बिहार में कांग्रेस को अधिक संख्या में सीट दिए जाने से कई वरिष्ठ नेता नाराज है | उनके अनुसार इतनी अधिक संख्या में सीट देने के कारण ही बिहार में महागठबंधन को बहुमत प्राप्त नहीं हुआ है | बताया जा रहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत सुरजेवाला और अविनाश पांडे बिना तेजस्वी यादव से मिले दिल्ली वापस लौट गए हैं I उनकी आपस में मुलाकात नहीं होने के कारण तमाम राजनीतिक हलकों में चर्चाएं हैं | यह भी बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव उनसे मिलना नहीं चाहते थे | विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महागठबंधन में विवाद होने की संभावना जताई गई है |ऐसे में अब देखना यह है कि महागठबंधन कितने समय तक एक साथ आगे चल पाता है I
भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)