Home News उपमहापौर पुर का चुनाव आज

उपमहापौर पुर का चुनाव आज

by marmikdhara
0 comment
Jaipur Nagar Nigam

उपमहापौर पुर का चुनाव आज

जयपुर- जयपुर नगर निगम के दोनों क्षेत्रों में महापौर का चुनाव संपन्न हो चुका है | जयपुर ग्रेटर में बीजेपी और हेरिटेज में कांग्रेस ने अपना महापौर बना लिया है | अब उपमहापौर का चुनाव बुधवार को किया जाना है | मंगलवार को चुनाव परिणाम के बाद ही दोनों प्रमुख पार्टियों ने अपने अपने पार्षदों की होटल में बाड़ाबंदी कर दी | विश्वस्त सूत्रों के अनुसार चुनाव कार्यक्रम के तहत सुबह 10:00 से 11:00 तक उप महापौर के लिए नामांकन लिए जाएंगे | इसके पश्चात लगभग 11:30 बजे नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 2:00 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं |इसके पश्चात आगे की कार्यवाही की जाएगी | ऐसे में अब दोनों ही पार्टियां अपने उपमहापौर बनाने की कवायद में जुटी है |

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews