25
मेगास्टार अमिताभ बच्चन का शो “कौन बनेगा करोड़पति” एक बार फिर से टेलीकास्ट किया जाएगा | जिसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है | इस शो का 12 वा सीजन 28 सितंबर को प्रसारित किया जाएगा | इस शो का प्रोमो वीडियो अभी हाल ही में रिलीज किया गया है | जिसमें अमिताभ बच्चन अपने पूरे जोश के साथ नजर आ रहे हैं |
इस शो का रजिस्ट्रेशन और ऑडिशन हाल ही में कोविड-19 को देखते हुए लॉकडाउन में ऑनलाइन ही किया गया था | अमिताभ बच्चन पिछले दो दशक से “कौन बनेगा करोड़पति” का हिस्सा है और उनके इस शो को फैंस ने खूब प्यार देकर सराहा है |
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)