Home Business 100 वर्षों में ऐसा बजट नहीं देखा होगा, जैसा महामारी के बाद 2021 का बजट होगा—वित्त मंत्री

100 वर्षों में ऐसा बजट नहीं देखा होगा, जैसा महामारी के बाद 2021 का बजट होगा—वित्त मंत्री

by marmikdhara
0 comment

नई दिल्ली, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को वादा किया इस बार का बजट “अभूतपूर्व होगा, क्योंकि सरकार महामारी से पीड़ित अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने और विकास को गति देने के लिए तत्पर है, उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, चिकित्सा अनुसंधान और विकास (आर एंड डी) में निवेश तथा टेलीमेडिसिन के लिए व्यापक कौशल का विकास महत्वपूर्ण साबित होने जा रहा है, इसके साथ ही आजीविका संबंधी चुनौतियों को व्यवसायिक प्रशिक्षण और कौशल विकास के लिए नए परिप्रेक्ष्य में देखना होगा।
सीआईआई के कार्यक्रम में बोलते हुए,”वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा,”मुझे अपने सुझाव दीजिए ताकि हम एक ऐसा बजट बना सकें, जैसा इससे पहले कभी भी नहीं आया, भारत के 100 वर्षों में ऐसा बजट नहीं देखा गया होगा, जैसा कि महामारी के बाद आया।
वित्त वर्ष 2021-22 का आम बजट संसद में 1 फरवरी 2021 को पेश किया जाना है, वित्त मंत्री ने कहा कि वृद्धि को पटरी पर लाने के लिए उन क्षेत्रों के लिए समर्थन बढ़ाना चाहिए, जो कोविड-19 महामारी के चलते बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और साथ ही ऐसे क्षेत्र जो आगे वृद्धि के लिए वाहक बन सकते हैं।
“वैश्विक आर्थिक पुनरुत्थान हमारा महत्वपूर्ण योगदान होगा”।

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews