Home News ज़िला कलेक्टर ने किया रिकवरी इनपुट फोर एडिक्ट्स पुस्तक का विमोचन

ज़िला कलेक्टर ने किया रिकवरी इनपुट फोर एडिक्ट्स पुस्तक का विमोचन

by marmikdhara
0 comment

चित्तौड़गढ़ । सुख सेवा संस्थान की पुस्तक ‘‘रिकवरी इनपुट फोर एडिक्ट्स’’ का बुधवार को जिला कलेक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल द्वारा विमोचन किया गया।
मीडिया प्रभारी अमित कुमार चेचानी ने बताया कि अध्यक्ष गफ्फार पठान, काउंसलर प्रभात शर्मा द्वारा लिखित यह पुस्तक व्यसनियों को नशा मुक्त जीवन शैली अपनाने को एवं नशा मुक्त जीवन जीने को अपने चारित्रिक दोषों को पहचानने व कम करने में मदद करती है। पुस्तक विमोचन के दौरान कलेक्टर श्री पोसवाल ने कहा कि संस्थान द्वारा ये एक सराहनीय कदम है। व्यसनियों को सुधारने में ये पुस्तक काफी मददगार सिद्ध होगी। युवाओं में जो नशे का इस्तेमाल अभी बहुत ही तेजी से बढ़ा है, इसकी रोकथाम के लिये सुख सेवा संस्थान बहुत ही उत्कृष्ट कार्य कर रही है। अपनी जीवन शैली को बदलने और स्वयं को सुधारने में पुस्तक काफी मदद करेगी। उन्होंने इसके लिए संस्थान को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष गफ्फार पठान, प्रभात शर्मा, शोयेब पठान, कृष्णपाल सिंह राणावत, विकास सेन आदि उपस्थित थे।

व्यसनियों को सुधारने में यह पुस्तक काफी मददगार सिद्ध होगी- ज़िला कलेक्टर

अमित कुमार चेचानी  (मार्मिक धारा) ब्यूरो चीफ चित्तौड़गढ़

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)
www.marmikdhara.in
www.marmikdhara.com

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews