सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए झारखंड होम डिफेंस कॉलोनी होमगार्ड के पंद्रह सौ से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकाली है। सातवी पास उम्मीदवार 9 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। झारखंड सरकार की भर्ती पोर्टल पर जाकर इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
वैकेंसी डिटेल-
झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, गढ़वा द्वारा ग्रामीण और शहरी होमगार्ड के कुल 1501 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसमें 1456 पदों पर ग्रामीण तथा 45 पदों पर शहरी होमगार्ड की भर्ती होगी।
एजुकेशन क्वालीफिकेशन-
झारखंड होमगार्ड भर्ती के लिए सातवी पास उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। जबकि शहरी क्षेत्रों के उम्मीदवारों को दसवीं पास होना चाहिए।
एज लिमिट-
उम्मीदवारों की उम्र 1 जनवरी 2023 को 19 वर्ष से कम और 40 वर्ष अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को आयु में छुट दी जाएगी।
मानदेय-
चयनित होने वाले उम्मीदवारों को हर महीने ₹15000 से लेकर ₹23000 तक का मानदेय होगा।
आवेदन प्रक्रिया-
गढ़वा जिला प्रशासन की ऑफिशल वेबसाइट garhwa.nic.in के होम पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।