Home News भगवान महावीर विधि महाविद्यालय एंड रिसर्च सेंटर में अंबेडकर जयंती को हर्षोल्लास से बनाया गया।

भगवान महावीर विधि महाविद्यालय एंड रिसर्च सेंटर में अंबेडकर जयंती को हर्षोल्लास से बनाया गया।

14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती।

by marmikdhara
0 comment

जयपुर, भगवान महावीर विधि विद्यालय एंड रिसर्च सेंटर जयपुर में 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ मुकेश अग्रवाल द्वारा संविधान के जनक, राष्ट्र निर्माता, भारत रत्न, सामाजिक समानता के अग्रदूत, महान सुधारक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर ने राष्ट्र विकास एकता एवं सामाजिक स्वार्थ के लिए विशेष कार्य किए हैं। इस अवसर पर कॉलेज में विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने भी बढ़-चढ़कर संगोष्ठी में भाग लिया। साथ ही उनकी शिक्षाओं एवं विचारधाराओं के प्रचार प्रसार पर काम करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के संचालक संजीव कुमार झा ने संविधान के मूलभूत अधिकार एवं कर्तव्यों की सहभागिता पर विस्तृत प्रकाश डाला। सभी शिक्षक गणों ने डॉक्टर अंबेडकर की शिक्षाओं के बारे में विशेष जानकारी दी।

True facts news (www.truefactsnews.in)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews