Home News हाथरस गैंगरेप पीड़िता की अस्पताल में मौत

हाथरस गैंगरेप पीड़िता की अस्पताल में मौत

by marmikdhara
0 comment

लखनऊ – हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मंगलवार को दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल इलाज के दौरान मृत्यु हो गई | लगभग 2 हफ्ते पूर्व उक्त दुष्कर्म का मामला सामने आया था | जिसमें पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर सोमवार को ही उसे दिल्ली की सदर गंज अस्पताल में भर्ती कराया था | जहां पर आज सुबह उसने दम तोड़ दिया |
इस मामले में योगी सरकार की ओर से बड़ा ऐलान करते हुए पीड़िता के परिजनों को ₹1000000 मुआवजा दिए जाने की घोषणा की है | साथ ही उक्त मामला शीघ्र सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक अदालतें चलाया जाएगा |
इस मामले में आरोपियों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए 14 सितंबर को पीड़िता के साथ बलात्कार किया | उन्होंने पीड़िता की जीभ काट दी और रीड की हड्डी तोड़ दी | बताया जा रहा है कि उक्त सामूहिक बलात्कार गांव के ही 4 व्यक्तियों द्वारा किया गया था जिसके पश्चात जख्मी हालत में पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया| जिसके बाद से ही पीड़िता बेहोश थी और लगभग 9 दिन बाद पीड़िता को मुश्किल से होश आया था| उसके द्वारा इशारों में ही अपने साथ हुई आपबीती घटना बताई गई |
पांच भाई बहनों में सबसे छोटी पीड़िता गंभीर हालत में होने के कारण कुछ समय तक लाइफ सपोर्ट में भी रखी गई| अब प्रकरण में पीड़िता की मृत्यु होने के बाद हत्या की धारा 302 भारतीय दंड संहिता भी जोड़ दी गई है | इस घटना का चारों तरफ भारी विरोध हो रहा है | यूपी के कानून मंत्री द्वारा भी दोषियों के संबंध में कठोर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया है|

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews