Home Uncategorized स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कोच और असिस्टेंट कोच के 320 पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन-

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कोच और असिस्टेंट कोच के 320 पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन-

by marmikdhara
0 comment

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने कोच और असिस्टेंट कोच के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य कैंडीडेट्स 20 मई तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस रिक्रूटमेंट के जरिए कुल 320 पदों पर भर्ती की जाएगी।


क्वालिफिकेशन-
कोच-इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास SAI, NS, NIS या किसी अन्य भारतीय /विदेशी विश्वविद्यालय से कोचिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।
असिस्टेंट कोच-इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट के पास SAI, NS, NIS या किसी अन्य भारतीय /विदेशी विश्वविद्यालय से असिस्टेंट कोच में डिप्लोमा होना चाहिए।


एज लिमिट-
कोच के पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 45 साल तक होनी चाहिए। वही असिस्टेंट कोच के पदों के लिए कैंडिडेट की उम्र 40 साल तय की गई है।


मानदेय-
कोच के पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को हर महीने 105000 से डेढ़ लाख रुपए तक की सैलरी दी जाएगी। वही असिस्टेंट कोच के पदों पर सिलेक्ट हुए कैंडिडेट को 41420 से 112400 रूपए तक सैलरी दी जाएगी।


आवेदन प्रक्रिया-
इन पदों पर आवेदन करने वाले इच्छुक और योग्य कैंडीडेट्स 17 अप्रैल से 20 मई तक के प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews