Home Uncategorized भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने 87 पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन-

भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने 87 पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन-

by marmikdhara
0 comment

भारत तिब्बत सीमा पुलिस(ITBP) ने जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर और स्पेशलिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर कैंडिडेट्स का चयन बिना किसी परीक्षा के सीधे इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक कैंडीडेट्स 10 मई और 17 मई 2021 को होने वाले वॉक इन इंटरव्यू में सीधे शामिल हो सकते हैं।


क्वालिफिकेशन-
आवेदन करने वाले इच्छुक कैंडीडेट्स में इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट 1956 के प्रथम एवं द्वितीय अनुसूचि या भाग 2 के तीसरे अनुसूची में शामिल मेडिकल योग्यता होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए ऑल ऑफिशल नोटिफिकेशन देखें।


एज लिमिट-
आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 70 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।


मानदेय-
चयनित हुए कैंडीडेट्स को हर महीने 75 हजार से 85 हजार रुपए सैलरी दी जाएगी।


चयन प्रक्रिया-
कैंडीडेट्स का चयन इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। यह नियुक्ति सिर्फ 3 साल की अवधि के लिए होगी।


आवेदन प्रक्रिया-
इच्छुक कैंडीडेट्स 10 मई और 17 मई 2021 को आयोजित किए जाने वाले वॉक इन इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews