Home Bollywood सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म “छिछोरे” में काम कर चुकी एक्ट्रेस अभिलाषा पाटिल का हुआ कोरोना से निधन-

सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म “छिछोरे” में काम कर चुकी एक्ट्रेस अभिलाषा पाटिल का हुआ कोरोना से निधन-

by marmikdhara
0 comment

सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म “छिछोरे” जैसी फिल्मों में नजर आई एक्ट्रेस अभिलाषा पाटिल का कोरोना से निधन हो गया है। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थी। बुधवार रात उन्होंने इस जहां को अलविदा कह दिया। वे अपने पीछे पति और बेटे को छोड़ गई है। अभिलाषा के साथ ज़ी युवा के मराठी सीरियल “बाप माणुस” में दिखाई दिये अभिनेता संजय कुलकर्णी ने उनके निधन की पुष्टि की‌।
एक न्यूज़ वेबसाइट से बातचीत में अभिनेता संजय कुलकर्णी ने कहा कि “बीती शाम करीब 6 बजे मुझे ज्योति पाटिल का कॉल आया। जिन्होंने हमारे साथ बाप माणुस में काम किया है। उन्होंने बताया कि अभिलाषा की हालत नाजुक है। मैंने सुना है कि वह बनारस गई थी, जहां उन्हें बुखार आया‌। और मुंबई वापसी के बाद उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया था।
कुलकर्णी ने कहा कि “मैंने अभिलाषा से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनके दोनों नंबर बंद थे। फिर रात करीब 8:30 बजे बाप माणुस में हमारे बेटे का रोल करने वाले अभिनेता आनंद प्रभु ने उनके निधन की जानकारी दी। यह बहुत ही शौकिगं है, क्योंकि अभी उन्हें अपनी जिंदगी में काफी कुछ अचीव करना था। उनके पास कुछ प्लान थे। अभिलाषा बहुत ही नेक दिल और कड़ी मेहनत करने वाली आर्टिस्ट थी‌। यह इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।”
अभिलाषा ने नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘छिछोरे’ में नर्स का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने अक्षय कुमार, करीना कपूर स्टारर ‘गुड न्यूज़’ और वरुण धवन, आलिया भट्ट स्टारर ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ जैसी फिल्म में भी काम किया था।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews