Home Bollywood मशहूर फिल्म एक्ट्रेस श्रीपदा का कोरोना से हुआ निधन-

मशहूर फिल्म एक्ट्रेस श्रीपदा का कोरोना से हुआ निधन-

by marmikdhara
0 comment

धर्मेंद्र और विनोद खन्ना जैसे दिग्गज सुपरस्टार के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस श्रीपदा का बुधवार को निधन हो गया। वे कोरोना वायरस से संक्रमित थी। सिंटा के जनरल सेक्रेटरी अमित बहल ने कोरोना से श्रीपदा के निधन की खबर को कन्फर्म किया है। यह खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटीज और फैंस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर श्रीपदा को श्रद्धांजलि दी।
अमित बहल ने कहा कि “कोरोना की दूसरी लहर में बहुत सारी कीमती जाने गई है‌। मीडिया में जो भी लोगों के निधन के बारे में लिखा जा चुका उसे बार-बार दोहराने की जरूरत नहीं है। लेकिन हां श्रीपदा हमारी फ्रेटरनिटी की सीनियर मेंबर थी।
हिंदी और भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस श्रीपदा के काम की बात करें तो उन्होंने 68 फिल्मों से ज्यादा काम किया था। अमित बहल ने आगे बताया कि “उन्होंने दक्षिण और हिंदी सिनेमा में अविश्वसनीय काम किया है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमने बहुत अच्छी सीनियर एक्टर को खो दिया है। हम प्रार्थना करते हैं कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। हम यह भी प्रार्थना करते हैं कि महामारी की दूसरी लहर लोगों की जान ना ले, खास तौर से हमारी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की।”
श्रीपदा भोजपुरी सुपर स्टार रवि किशन के साथ 2015 में रिलीज हुई फिल्म “हम तो हो गई नी तोहार” में नजर आई थी। उनके निधन पर रवि किशन ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा “बेहद दुखद, वह मेरी सह कलाकार थी। उनका व्यवहार बहुत अच्छा था और वह बहुत ही ज्यादा विनम्र थी। भगवान उनके परिवार को इस कष्ट को सहन करने का साहस दे।”
श्रीपदा ने 1978 में अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘पुराना पुरुष’ से की थी। इसके बाद विनोद खन्ना स्टाररर ‘धर्म संकट’ जैसी फिल्मों में नजर आई। श्रीपदा ने गुलशन कुमार के साथ ‘बेवफा सनम’ और धर्मेंद्र के साथ ‘आजमाइश’ में भी काम किया था। श्रीपदा ने 1993 में एक टेलीविजन शो गेस्ट अपीरियंस भी दिया था।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews