Home Uncategorized सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 9 महीने बाद NCB ने 12 हजार पेज की चार्जशीट फाइल की-

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 9 महीने बाद NCB ने 12 हजार पेज की चार्जशीट फाइल की-

by marmikdhara
0 comment

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शुक्रवार को मुंबई की NDPS कोर्ट में चार्जशीट फाइल कर दी। करीब 9 महीने बाद एनसीबी द्वारा 12 हजार पेज की चार्जशीट पेश की गई। चार्जशीट में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक सहित 33 आरोपियों के नाम है। 5 आरोपी अभी फरार बताए जा रहे है। इन दस्तावेजों में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर के बयान भी शामिल किए गए हैं। इस चार्जशीट के साथ 50 हजार पेज के डिजिटल एविडेंस भी पेश किए गए हैं। इनमें आरोपियों के बीच हुई व्हाट्सएप चैट, उनके काॅल डाटा रिकॉर्ड और बैंक दस्तावेजों सहित अन्य सबूत शामिल है। 200 से अधिक गवाहों के बयान को भी इसमें शामिल किया गया है।
इस केस में एनसीपी ने 33 लोगों को अरेस्ट किया था, जिसमें रिया और उसके भाई सहित कई बॉलीवुड हस्तियों के नाम और ड्रग पेडलर के नाम शामिल हैं।
सूत्रों के मुताबिक इस चार्जशीट के 3 महीने के बाद एनसीबी सप्लीमेंट्री चार्जशीट भी कोर्ट में पेश कर सकती है। जिसमें कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी से नाम हो सकते हैं।
14 जून 2020 को सुशांत का शव उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में पंखे से लटका मिला था। उनकी मौत के बाद इस मामले की जांच मुंबई और बिहार पुलिस सीबीआई, ईडी और एनसीपी ने की थी। लेकिन 9 महीने बाद भी अभी तक यह क्लियर नहीं हो सका है कि सुशांत की मौत हत्या हैं या आत्महत्या।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews