मुंबई – हाल ही में जब से सुशांत केस सी.बी.आई. को सौंपा गया है तब से ही रोज नए नए खुलासे हो रहे है | जहां एक और एन.सी.बी. बॉलीवुड और ड्रग्स के कनेक्शन की जांच कर रही है | वहीं दूसरी और बॉलीवुड की कई हस्तियां अब इस कड़ी में जुड़ती जा रही है |
एन.सी.बी. के सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार अनुज एवं अंकुश से पूछताछ के बाद कई बॉलीवुड की हस्तियां ड्रग्स कनेक्शन के शक के घेरे में सामने आई है | सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, नम्रता शिरोडकर और दीपिका पादुकोण के अलावा अब बॉलीवुड की एक और बड़ी एक्ट्रेस एन.सी.बी. के रडार पर है | एन.सी.बी. द्वारा हाल ही में किए गए अनुसंधान में कई बॉलीवुड की हस्तियों के बीच चैट के जरिए इस संदर्भ में की गई बातचीत और इसके अलावा कई पुख्ता सबूत सामने आए हैं | जिससे इस मामले ने एक बड़ा मोड़ ले लिया है | अभी फिलहाल कई नाम और इस मामले में उजागर हो सकते हैं | इस कारण बॉलीवुड की बेचैनी काफी बढ़ी हुई है| कंगना रनौत जैसी कई अभिनेत्रियां जहां एक और बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन के विरोध में खुलकर सामने आई है वहीं दूसरी तरफ कई हस्तियां उनके बचाव में भी सामने आई है | इस मामले में मुंबई पुलिस और सरकार को भी काफी विरोध का सामना करना पड़ा है |
भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)