Home Uncategorized साउथ इंडियन फिल्म डायरेक्टर थामिरा का हुआ कोरोना से निधन-

साउथ इंडियन फिल्म डायरेक्टर थामिरा का हुआ कोरोना से निधन-

by marmikdhara
0 comment

मशहूर साउथ इंडियन फिल्म डायरेक्टर थामिरा का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है। वह कुछ दिनों से इस महामारी से जूझ रहे थे। मंगलवार को चेन्नई के अशोक पिलर के करीब स्थित माया हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। थामिरा ने के बालाचंदर और भारतीराजा जैसे दिग्गज डायरेक्टर्स के साथ काम किया था। उन्होंने कई सुपरहिट तमिल फिल्मों का निर्देशन किया था।
थामिरा के निधन पर साउथ इंडियन सेलिब्रिटीज ने शोक जताया है। वहां के ट्रेड एनालिस्ट कुनिश्क एलएम ने लिखा कि “डायरेक्टर थामिरा का कोरोना से लड़ते हुए दुखद निधन। उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली। उनकी आत्मा को शांति मिले। उनकी फैमिली और दोस्तों के लिए दिल्ली संवेदना।”
म्यूजिक कंपोजर एम घिबरण ने लिखा है “हमने एक सच्चा रत्न खो दिया है। थामिरा सर अपनी कला के प्रति सच्चे रहे और कभी भी प्रसिद्धि या धन का पीछा नहीं किया। उनके साथ काम करना एक शानदार उपहार था। उनकी आत्मा को शांति मिले। सर के परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना।”
एक्ट्रेस राम्या पांडियन ने लिखा कि “मैं हमेशा थामिरा सर की पटकथा, लेखन क्षमताओं का प्रशंसक रहा हूं। तमिल के लिए उनके प्यार और जुनून ने मुझ सहित कई लोगों को प्रेरित किया है। इन सब से हटकर जो उन्हें खास बनाता है वहां है अपने आसपास रहने वाले लोगों के साथ उनका व्यवहार। वह कभी भी प्रतिभा की सराहना करने से नहीं चूकते और वह भी पूरे दिल से। उन्होंने मेरा हमेशा सपोर्ट किया है। और अपने परिवार के सदस्यों की तरह मेरी देखभाल की है। यह व्यक्तिगत क्षति है। हर चीज के लिए धन्यवाद सर। आपको बेहद प्यार से याद किया जाता है। परिवार के प्रति गहरी संवेदना।”

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews