Home Uncategorized सवाई माधोपुर स्थित चंबल वन्यजीव अभ्यारण का DCF 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार-

सवाई माधोपुर स्थित चंबल वन्यजीव अभ्यारण का DCF 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार-

by marmikdhara
0 comment

सवाई माधोपुर जिले में गुरुवार को एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चंबल वन्य जीव अभ्यारण के उप वन संरक्षक फुरकान अली को 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी अफसर ने विकास कार्यों के बकाया भुगतान की एवज में रिश्वत मांगी थी। फिलहाल मौके पर कार्रवाई जारी है। जहां आरोपी के पास मौजूद दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।
डीजी बी एल सोनी और एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि परिवादी ने शिकायत की थी कि डीसीएफ फुरकान अली विकास कार्यों के भुगतान के लिए कमीशन मांग रहा है। मामले में कुल 4 लाख की रिश्वत मांगी गई। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाया। इसमें आरोपी द्वारा एक लाख की रिश्वत ली गई।
इसके बाद गुरुवार को एसीबी ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए फुरकान अली को उसके घर के पास 3 लाख रुपए की रकम लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसीबी ने आरोपी अफसर को ट्रैप करने के साथ उसके कोटा और सवाई माधोपुर स्थित आवास पर भी दबिश दी। साथ ही दफ्तर में भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है। तीनों जगहों पर मौजूद दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews