कांग्रेस राज में शुरू की गई राजनीतिक नियुक्तियों पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। किसी न किसी पद को लेकर घमासान छिड़ रहा है। कुछ दिनों पूर्व भरतपुर में भाजपा महिला नेता को कमेटी का सदस्य बना दिया था, और अब किसानों से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले हेमू की पत्नी तो खाद्य सुरक्षा समिति का सदस्य बनाने के बाद कांग्रेस चारों तरफ से आलोचनाओं से घिरती नजर आ रही है। पार्टी के पदाधिकारी अब यह दावा कर रहे हैं कि लिस्ट 1 साल पुरानी है, और जल्द ही उनका नाम हटा दिया जाएगा।
बता दे कि 23 जून को करीब 12 किसानों ने कुम्हेर थाने में एक मुकदमा दर्ज कराया था कि उनके करोड़ों रुपए लेकर हेमू नाम का व्यापारी अपने परिवार के साथ भाग गया है। हेमू ने किसानों से सरसों खरीद के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी की। इसके बाद मामला दर्ज हुआ और तब से वह फरार चल रहा है। इधर, उसकी पत्नी लक्ष्मी खंडेलवाल को खाद्य सुरक्षा समिति के सदस्य मनोनीत किया गया है।
1 साल पहले बनाई गई लिस्ट-
इस बारे में कुम्हेर कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष लाखन सिंह ने कहा कि यह सभी पुरानी लिस्ट है। ये गलतियां हो रही है, और लिस्ट करीब 1 साल पुरानी है। लेकिन लक्ष्मी खंडेलवाल का नाम खाद्य सुरक्षा समिति में आने के बाद डीग कुम्हेर विधायक को इस बारे में अवगत करा दिया गया है। जल्दी सदस्य में से उनका नाम हटा दिया जाएगा।
बीजेपी नेता और बागियों के नाम मनोनीत करने पर ही विरोध-
टोंक में कांग्रेस को हराने वाले बागियों को पार्षद मनोनीत करने पर विरोध किया गया है। भरतपुर में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष हंसिका सिंह को राशन दुकान आवंटन समिति का सदस्य बनाने और डीग में भाजपा नेता को पार्षद मनोनीत करने पर नेताओं ने नाराजगी जताई है। बाद में जब हंसिका सिंह को पता चला तो उनका कहना था कि उन्हें तो पता ही नहीं जैसे उनका नाम सामने आया।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)