Home Uncategorized सरपंच के पति की उसी के दोस्तों ने की हत्या, हिंडौन सिटी क्षेत्र में हुई वारदात-

सरपंच के पति की उसी के दोस्तों ने की हत्या, हिंडौन सिटी क्षेत्र में हुई वारदात-

by marmikdhara
0 comment

जिले के हिंडौन क्षेत्र में बुधवार सुबह महिला सरपंच आशादेवी के पति की उसी के दोस्तों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक सरपंच का पति पप्पू राम जाट है। मामले में मृतक के पिता द्वारा तोताराम और घनश्याम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाया गया है। जिन्होंने पप्पूराम जाट पर एक के बाद एक 6 गोलियां दाग दी। इसमें से पांच गोलियां मृतक की पीठ में लगी और एक गोली सिर में लगी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई‌। इसके बाद दोनों बदमाश मौके से गाड़ी और मृतक की सोने की चैन लेकर फरार हो गए।
घटना चीनायटा गांव और बीचकापूरा गांव के बीच रात 3 बजे की है। जहां सरपंच का पति पप्पू जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास अपने दो दोस्तों तोताराम और घनश्याम के साथ खड़ा था। तीनों शराब पी रहे थे। इस दौरान किसी बात पर पप्पू जाट पर तोताराम और घनश्याम में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद दोनों बदमाश पप्पू की बोलेरो कार और सोने की चेन लेकर मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी।
मृतक के परिजनों ने बताया कि पप्पू देर रात किसी शादी कार्यक्रम में गया था। इस दौरान दोनों आरोपी तोताराम और घनश्याम भी उसके साथ मौजूद थे। शादी में शामिल होने के बाद पप्पू घर वापस आ गया था। इसके कुछ देर बाद फिर गाड़ी में बैठकर तोताराम और घनश्याम के साथ कहीं रवाना हो गया। इसके बाद गोली लगने की खबर मिली।
घटना की सूचना मिलने पर सूरौठ थाना पुलिस मौके पर पहुंची‌। जिन्होंने चार खाली कारतूस मौके से बरामद किए। वहीं शव का हिंडोन राजकीय अस्पताल में मेडिकल करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं मृतक पप्पू जाट के पिता ने दोनों के खिलाफ पुलिस में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों युवकों के पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है। वहीं मृतक पप्पू जाट के खिलाफ भी कई मामले चल रहे हैं।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews