किसान आंदोलन उपद्रव में आरोपी बने दीप सिद्धू के साथ वायरल हुई सनी देओल की फोटो, सनी ने कहा दीप सिद्धू से मेरा कोई संबंध नहीं।
दिल्ली में हुई 26 जनवरी की घटना पर हर कोई हैरान है।
एक और किसान नेता घटना से अपना पल्लू झाड़ रहे हैं। वही कुछ किसान नेताओं ने हिंसा को लेकर एक्टर दीप सिद्धू को जिम्मेदार ठहराया है। दीप सिद्धू के साथ एक फोटो में सनी देओल और पीएम मोदी नजर आ रहे हैं। जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर दिल्ली में हुई घटना को सरकार प्रायोजित बताया जा रहा है। और इसी तस्वीर पर सनी देओल ने एक पोस्ट के जरिए सफाई दी है।
सनी देओल ने मंगलवार को पोस्ट में यह लिखा है कि “आज लाल किले पर जो हुआ उससे देखकर मन बहुत दुखी हुआ है। मैं पहले भी, 6 दिसंबर को ट्विटर के माध्यम से यह साफ कर चुका हूं कि मेरा या मेरे परिवार का दीप सिद्धू उसके साथ कोई संबंध नहीं है। जय हिंद।”
कौन है दीप सिद्धू- दीप सिद्धू पंजाबी फिल्मों में एक्टर और सोशल एक्टिविस्ट है। दीप सिद्धू ने पंजाबी फिल्म रमता जोगी से डेब्यू किया था। दीप के पास वकालत की डिग्री भी है। 2019 में वे सनी देओल के सहयोगी रहे। सनी ने गुरदासपुर सीट से लोकसभा चुनाव जीता है। हालांकि लाल किले पर झंडा लगाने का बचाव करते हुए दीप ने कहा कि उन लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज नहीं हटाया बल्कि केवल प्रतीकात्मक विरोध के तौर पर निशान साहिब लगाया था। निशान साहिब सिख धर्म का प्रतीक है। और यहां हर गुरुद्वारे में लगा होता है।
6 दिसंबर को किया था पोस्ट- सनी देओल ने दीप सिद्धू के बयान पर सफाई दी थी। दीप ने आंदोलन के मद्देनजर खालिस्तान की मांग को सही ठहराया था। उनका हरियाणा में एक पुलिस अफसर से बातचीत का वीडियो भी वायरल हुआ था। सनी देओल ने लिखा था कि “इलेक्शन में मेरे साथ रहे दीप लंबे अरसे से मेरे साथ नहीं है। वह जो भी बोल रहे हैं वह उनका अपना नजरिया है। हमारी सरकार और पार्टी किसानों के साथ है। और मुझे भरोसा है, कि बातचीत के जरिए सही रास्ता निकल आएगा।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)