Home Uncategorized शेखर सुमन की बेटे अध्ययन सुमन के मौत की फेक न्यूज़ का रिएक्शन

शेखर सुमन की बेटे अध्ययन सुमन के मौत की फेक न्यूज़ का रिएक्शन

by marmikdhara
0 comment

एक्टर शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन ने अब खुद अपनी खुदकुशी करने की फेक न्यूज़ पर रिएक्शन दिया। एक न्यूज़ चैनल ने दो दिन पहले अध्ययन की खुदकुशी की फेक न्यूज़ चला दी थी। और यह खबर तेजी से वायरल हो गई थी। इस फेक न्यूज़ से शेखर और उनका परिवार काफी डिस्टर्ब हो गया है। शेखर सुमन ने ने रविवार को सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर कर बताया कि यह खबर फेक है, और चैनल के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की बात भी कही थी।
अध्ययन ने एक न्यूज़ वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में “कहा मैं जिंदा हूं, और बिल्कुल ठीक हूं।” उन्होंने यह भी बताया कि जब यह खबर सामने आई तब क्या हुआ था। अध्ययन ने कहा “मैं शॉक्ड था” दुर्भाग्य से मैं उस समय दिल्ली में था, और काम में बिजी था। उस समय मैं अपने मम्मी पापा को फोन भी नहीं उठा पाया। जाहिर सी बात है यह सुनने के बाद मेरी मां होश खो बैठी थी। इसलिए वे बार-बार फोन कर रहे थे।”
अध्ययन सुमन ने कहा “मेरे मैनेजर ने मुझे फोन कर पूछा कि आपको पता है, सोशल मीडिया पर क्या चल रहा है? तो मैंने कहा कि मुझे नहीं पता। फिर उसने बताया कि हर कोई आपको टैग कर रहा है, क्योंकि एक न्यूज़ चैनल ने खबर चलाई है कि आप ने खुदकुशी कर ली है। इसके बाद मैंने अपने पापा को फोन किया। हर किसी ने मुझे फोन और मैसेज करने शुरू कर दिए थे, क्योंकि उन लोगों के लिए इस बात पर यकीन करना मुश्किल था। सभी को लग रहा था कि ऐसा अचानक क्या हो गया भाई?”
अध्ययन ने आगे कहा “मैंने ऐसा कुछ भी नहीं सुना था, मीडिया बहुत नीचे गिर गया है। यह बहुत गंभीर मामला है। अगर मेरी मां तो कुछ हो गया होता तो? शाॅक से कुछ भी हो सकता था। खासकर उन मां-बाप को जो पहले ही अपना एक बेटा खो चुके हैं। अध्ययन में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर कर फैंस को कहा कि वह बिल्कुल ठीक है।”
अध्ययन सुमन के पिता शेखर सुमन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा “इस तरह के निंदनीय कृत्य के लिए मैं चैनल के खिलाफ लीगल एक्शन ले रहा हूं। मीडिया को अधिक जिम्मेदार होना चाहिए, ना कि अपने स्वार्थ के लिए लोगों का जीवन तबाह करें। मैं सभी लोगों से प्रार्थना करता हूं कि सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर चैनल को बैन करने की मांग करें।”
शेखर सुमन ने यह भी कहा “हम डर गए हैं, और अभी भी सदमे से बाहर नहीं आए हैं। मैं सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि चैनल के इस तरह के अनुचित व्यवहार के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट करें। और चैनल को बैन करने की मांग करें, ताकि आगे से किसी और व्यक्ति के साथ ऐसा ना हो। मैं चैनल के खिलाफ उपयुक्त लीगल एक्शन ले रहा

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews