Home News शिवसेना ने कसा बीजेपी पर निशाना

शिवसेना ने कसा बीजेपी पर निशाना

by marmikdhara
0 comment
Shiv Sena blames BJP due to Rahul Gandhi

शिवसेना ने कसा बीजेपी पर निशाना

महाराष्ट्र – जब से महाराष्ट्र सरकार ने भाजपा से नाता तोड़कर अपनी सरकार बनाई है तब से आए दिन वह भाजपा पर निशाना साधती आई है | हाल ही में महाराष्ट्र में कई दिनों से सरकार को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है | ऐसे में अब दिवाली के अवसर पर शिवसेना के नेता संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जवानों के साथ दिवाली मनाई इस बात की उन्हें खुशी है लेकिन उन्हें इस बात का गम है कि हमारे जवान सीमा पर शहीद हुए हैं | इसके साथ ही उन्होंने ओबामा पर तंज कसते हुए कहा कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ओबामा यह तय नहीं कर सकते कि देश का नेता कैसा हो | उनको यह अधिकार किसने दिया है | चाहे मोदी हो या राहुल गांधी किसी के भी बारे में बोलने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है | संजय राउत ने एक तीर से दो निशाने करते हुए अपनी बात कही | हाल ही में जिस तरह महाराष्ट्र में उठापटक जारी है उसके बाद से शिवसेना की मुश्किलें आए दिन बढ़ रही है | अब देखना यह है कि भाजपा किस तरीके से उनको जवाब देती है |

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews